Maiya Samman Yojana 14th Installment: झारखंड सरकार की मईया सम्मान योजना झारखंड राज्य की महिलाओं के लिए लगातार राहत और आत्मनिर्भरता का साधन बनती जा रही है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद मिलती है, जिससे वह अपने घर-परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी कर सके।
अब तक 13 किस्तें जारी हो चुकी हैं और लाखों महिलाएं इसका लाभ उठा चुकी हैं। इस बार महिलाओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है क्योंकि दुर्गा पूजा से पहले ही 14वीं किस्त उनके खातों में भेजी जा रही है। त्योहार के मौके पर यह राशि मिलना महिलाओं के लिए दोहरी खुशी लेकर आएगा।
दुर्गा पूजा के मौके पर खाते में ₹2500 जमा होना शुरू
झारखंड सरकार ने इस बार त्योहारों को देखते हुए लाभार्थी महिलाओं को समय से पहले ही राशि देने का फैसला किया है। 14वीं किस्त के 2500 रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं ताकि महिलाएं त्योहार की तैयारियां आसानी से कर सकें। पिछले साल करम पर्व पर 13वीं किस्त आई थी और इस बार सरकार ने दुर्गा पूजा के खास मौके पर राशि भेजकर महिलाओं की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने की कोशिश की है।
Maiya Samman Yojana 14th Installment के लिए पात्रता
- मईया सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा।
- लाभार्थी महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष तक होनी जरूरी है।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के नाम से बैंक खाता होना चाहिए और वह खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
- जिन परिवारों के पास कार, जीप या अन्य चार पहिया वाहन हैं, उनकी महिलाएं इस योजना से बाहर कर दी गई हैं।
- पहले से किसी सरकारी पेंशन या बड़े पैमाने की आर्थिक सहायता पाने वाली महिलाएं इस योजना की पात्र नहीं मानी जातीं है।
Maiya Samman Yojana 14th Installment Status कैसे चेक करें?
अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में 14वीं किस्त के 2500 रुपये आए या नहीं, तो सबसे आसान तरीका है SMS अलर्ट। जैसे ही राशि ट्रांसफर होती है, बैंक की ओर से आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज आता है। अगर SMS न मिले तो आप पासबुक अपडेट करवा सकती हैं या एटीएम/मिनी स्टेटमेंट से जानकारी ले सकती हैं।
इसके अलावा मोबाइल ऐप जैसे PhonePe, Google Pay और Paytm के जरिए भी बैलेंस देखा जा सकता है। झारखंड सरकार ने इसके लिए mmmsy.jharkhand.gov.in नामक वेबसाइट भी शुरू की है, जहां लॉगिन करके आप अपने आवेदन और किस्त की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।
14वीं किस्त का पैसा नहीं मिला तो क्या करें?
अगर आपके खाते में 14वीं किस्त नहीं आई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आप अपने बैंक जाकर जानकारी लें कि भुगतान की कोई तकनीकी समस्या तो नहीं है। कई बार आधार नंबर या बैंक खाता लिंक न होने के कारण राशि अटक जाती है। इसके अलावा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक करें, वहां कारण साफ दिखाई देगा।
अगर फिर भी समस्या का समाधान न मिले तो अपने ब्लॉक या पंचायत स्तर पर बने मईया सम्मान योजना हेल्पडेस्क से संपर्क करें। जहां अधिकारी आपके आवेदन की स्थिति की जांच करेंगे और जरूरी सुधार करवाएंगे। इसके अलावा आप मईया सम्मान योजना की हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क कर भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं, इसके कुछ समय बाद आपके खाते में राशि आ जाएगी।