Ladki Bahin Yojana 15th Installment: महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लाडकी बहिन योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की योग्य महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभा सकें। अब 15वीं किस्त को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
इस बार दिवाली के अवसर पर महिलाओं को ₹3000 की राशि दी जा सकती है। यानी कि त्यौहार से पहले महिलाओं के खातों में डबल खुशी पहुंचने वाली है। यह योजना महिलाओं के लिए न केवल आर्थिक सहारा है बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने का भी जरिया बन चुकी है। अगर आप इस योजना से जुड़ी हुई है तो लेख में आखिर तक बन रहे, यहां आपको 15वीं किस्त से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी।
Ladki Bahin Yojana 15th Installment Date
लाडकी बहिन योजना की पिछली किस्त अगस्त महीने की राशि सितंबर में भेजी गई थी, जिसकी वजह से सितंबर की किस्त आगे बढ़ गई। अब सरकार चाहती है कि सितंबर और अक्टूबर की दोनों किस्तें मिलाकर दिवाली से पहले महिलाओं को दी जाएं। ऐसे में इस बार महिलाओं के खाते में ₹3000 एक साथ आने की पूरी संभावना है।
इससे महिलाओं को त्यौहार से पहले आर्थिक मजबूती मिलेगी और वे अपने परिवार की जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगी। फिलहाल सरकार की ओर से आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह तय है कि 15वीं किस्त दिवाली से पहले महिलाओं तक पहुंच जाएगी।
Ladki Bahin Yojana 15th Installment के लिए पात्रता
- इस किस्त का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका नाम लाभार्थी सूची में दर्ज है और जिनकी जानकारी योजना पोर्टल पर अपडेटेड है।
- आवेदिका की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है ताकि योजना का लाभ केवल जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंच सके।
- महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसके पास निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हो सके।
- लाडकी बहिन योजना के तहत लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है।
- महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए और उनके नाम पर चार पहिया वाहन दर्ज नहीं होना चाहिए।
- महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना अनिवार्य है क्योंकि इससे उसकी पात्रता सुनिश्चित होती है।
- महिला का बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और उसमें DBT की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए ताकि राशि समय पर पहुंच सके।
- सभी जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए।
Also Read :- फ्री सिलाई मशीन योजना का फॉर्म भरना शुरू, ₹15000 मिलेंगे
Ladki Bahin Yojana 15th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले महिला को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर “अर्जदार लॉगिन” का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
- यहां आवेदिका को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
- अगर पासवर्ड भूल गए हैं तो “Forgot Password” विकल्प पर जाकर नया पासवर्ड बनाना होगा ताकि लॉगिन की सुविधा मिल सके।
- लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर “Payment Status” या “Installment Status” का विकल्प दिखाई देगा।
- इस विकल्प को चुनने के बाद महिला को अपना एप्लिकेशन नंबर और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा।
- सबमिट करने के बाद अगले पेज पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी और यह पता चल जाएगा कि पैसा खाते में आया है या नहीं।